मक्का क्रेन हादसे में बिन लादेन कंपनी निलंबित

सऊदी अरब की प्रमुख निर्माण कंपनी बिन लादेन समूह को मक्का मस्जिद के क्रेन हादसे के चलते निलंबित किया गया है। उनके अनुसार वित्त मंत्रालय को कंपनी की मौजूदा सभी परियोजनाओं पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया गया है। सऊदी अरब के शाही आदेश ने मंगलवार को बिन लादेन समूह को

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2015 12:15 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2015 03:57 AM (IST)
मक्का क्रेन हादसे में बिन लादेन कंपनी निलंबित

दुबई। सऊदी अरब की प्रमुख निर्माण कंपनी बिन लादेन समूह को मक्का मस्जिद के क्रेन हादसे के चलते निलंबित किया गया है। उनके अनुसार वित्त मंत्रालय को कंपनी की मौजूदा सभी परियोजनाओं पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया गया है।

सऊदी अरब के शाही आदेश ने मंगलवार को बिन लादेन समूह को नई योजनाओं पर नई बोलियां लगाने से रोका है। यह निलंबन जांच पूरी होने तक और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने तक जारी रहेगा। मारा गया अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन इसी परिवार का था। सुल्तान सुलेमान ने कंपनी के बोर्ड के सभी सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं।

सऊदी सरकार के आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि पिछले हफ्ते मक्का मस्जिद के परिसर में क्रेन गिरने से हुए हादसे में 107 लोग इसलिए मारे गए और 238 घायल हुए क्योंकि क्रेन तय मानकों के हिसाब से नहीं लगाई गई थी। बिन लादेन कंपनी ने तेज तूफान के बीच मानकों का पालन नहीं किया था। बिन लादेन ग्रुप के ही जिम्मे मक्का की ग्रैंड मस्जिद में विस्तार का काम था। सऊदी अरब की इस सबसे बड़ी निर्माण कंपनी की स्थापना 80 साल पहले ओसामा बिन लादेन के पिता ने की थी। अब इस कंपनी को ओसामा का भाई बक्र चलाता है।

chat bot
आपका साथी