यूक्रेन पर परमाणु हमले को तैयार था रूस

पिछले साल रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी कर रखी थी। यह वह वक्त था, जब दोनों देशों के बीच क्रीमिया को लेकर तनाव चरम पर था। इसे देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को तैयार रखने के निर्देश दिए थे।

By Sachin kEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2015 03:47 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2015 03:57 PM (IST)
यूक्रेन पर परमाणु हमले को तैयार था रूस

मॉस्को। पिछले साल रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी कर रखी थी। यह वह वक्त था, जब दोनों देशों के बीच क्रीमिया को लेकर तनाव चरम पर था। इसे देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को तैयार रखने के निर्देश दिए थे।

रविवार को रूस के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित 'पाथ टू द मदरलैंड' नामक डॉक्यूमेंट्री में खुद पुतिन ने यह बात स्वीकार की है। पुतिन ने रूस समर्थक यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच की जान बचाने का भी इसमें दावा किया है। उन्होंने कहा कि क्रीमिया ऐतिहासिक तौर पर रूस का क्षेत्र है।

इसके बावजूद यानुकोविच सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए शुरू हुए आंदोलन से पहले कभी भी क्रीमिया को यूक्रेन से अलग करने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन, जब हमारे लोग खतरे में थे तो हम उनसे मुंह नहीं मोड़ सकते थे।

गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल औपचारिक रूप से 18 मार्च को क्रीमिया पर कब्जे की घोषणा की थी। इस डॉक्यूमेंट्री के पूर्व प्रसारित अंशों में पुतिन ने जनमत संग्रह से पहले ही क्रीमिया पर कब्जा करने का आदेश देने की बात मानी थी।

तनाव के दिन

22 फरवरी : यूक्रेन में हिंसक प्रदर्शन के बाद विक्टर यानुकोविच कीव से भागे।

23 फरवरी : पुतिन ने यानुकोविच को बचाने और क्रीमिया पर कब्जे की योजना बनाई।

27 फरवरी : रूस समर्थक बंदूकधारियों ने क्रीमिया में संसद सहित अन्य महत्वपूर्ण इमारतों पर कब्जा किया।

28 फरवरी : बंदूकधारियों ने क्रीमिया में दो हवाई अड्डों पर भी कब्जा कर लिया।

01 मार्च: यूक्रेन में सैन्य अभियान के पुतिन के आग्रह को रूसी संसद ने दी मंजूरी।

16 मार्च : जनमत संग्रह में क्रीमिया की करीब 80 फीसद जनता ने रूस में शामिल होने की इच्छा जताई।

18 मार्च : रूस ने औपचारिक तौर पर क्रीमिया को अपना हिस्सा बनाने की घोषणा की।

पढ़ेंः पुतिन ने कहा, हां मुझे मोहब्बत है

chat bot
आपका साथी