IVF तकनीक से बच्चों के जन्म के लिए मां को लगते हैं इतने इंजेक्शन

मां बनने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा ले रही या अनुभव कर चुकी महिलाओं को लगभग इतने इंजेक्शन लगते हैं। यह अनुभव अमेरिका के सेंट लुईस में बीते दिनों मां बनी एंजेला ने साझा किया। एंजेला ने आईवीएफ से जन्मी अपनी बच्ची की एक तस्वीर शेयर की। बच्ची के

By Manoj YadavEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 08:32 AM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 08:34 AM (IST)
IVF तकनीक से बच्चों के जन्म के लिए मां को लगते हैं इतने इंजेक्शन

न्यूयॉर्क। मां बनने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा ले रही या अनुभव कर चुकी महिलाओं को लगभग इतने इंजेक्शन लगते हैं। यह अनुभव अमेरिका के सेंट लुईस में बीते दिनों मां बनी एंजेला ने साझा किया।

एंजेला ने आईवीएफ से जन्मी अपनी बच्ची की एक तस्वीर शेयर की। बच्ची के आसपास उन सैकड़ों इंजेक्शन, सिरींज और दवाओं से दिल का आकार बना दिया जो उसे बच्चे के जन्म प्रक्रिया के दौरान लगाए गए थे।

तस्वीर साझा करते एंजेला का केवल एक मकसद था-दुनियाभर में आईवीएफ प्रक्रिया से गुजर चुके या हिस्सा बने माता-पिता के शारीरिक और भावुक अनुभवों को दर्शाना। अमेरिका की सबसे बड़े फर्टिलिटी क्लीनिक में से एक शेर इंस्टीट्यूट से फेसबुक पर एंजेला की यह तस्वीर शेयर की।

इंस्टीट्यूट की मदद से लगभग डेढ़ साल की लंबी प्रक्रिया के बाद एंजेला एक बच्ची की मां बनी। एंजेला के अनुभव साझा करती यह तस्वीर दुनियाभर में चार हजार से ज्यादा बार शेयर हुई और हजारों कमेंट्स आए। यह उन माता-पिता के थे जो बच्चे की तस्वीर में अपने अनुभवों को ढूंढ़ रहे थे।

यह है आईवीएफ तकनीक आईवीएफ या इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक इनफर्टिलिटी या गर्भधारण में समस्या को दूर करने की एक कारगर प्रक्रिया है।इससे महिलाएं कृत्रिम तौर पर गर्भधारण करती हैं।इसमें अंडाणु और शुक्राणुओं को लैब में कल्चर किया जाता है।फिर प्राकृतिक तौर पर गर्भावस्था के लिए महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी