दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति ने कहा, घोटाला मेरी चूक

राष्ट्रपति ने चोई के साथ एक धार्मिक संप्रदाय से जुड़े होने की खबरों का खंडन किया। पार्क ने कहा, 'ताजा घटनाक्रम मेरी गलती है और यह मेरी लापरवाही का नतीजा है।'

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 04 Nov 2016 04:18 PM (IST) Updated:Fri, 04 Nov 2016 04:41 PM (IST)
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति ने कहा, घोटाला मेरी चूक

सियोल, एएफपी। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून हेई भ्रष्टाचार जांच में पूछताछ के लिए राजी हो गई हैं। राष्ट्रपति ने खुद को विश्वासी के रूप में पेश किया। जालसाजी के आरोप में निकटवर्ती मित्र की गिरफ्तारी के लिए अपने गार्ड हटा लिए।

टेलीविजन पर देश के नाम संबोधन में पार्क ने कहा कि घोटाले में उनके लंबे समय तक विश्वासपात्र रही चोई सून-सिल की संलिप्तता उनकी चूक है। राष्ट्रपति ने चोई के साथ एक धार्मिक संप्रदाय से जुड़े होने की खबरों का खंडन किया। पार्क ने कहा, 'ताजा घटनाक्रम मेरी गलती है और यह मेरी लापरवाही का नतीजा है।' उन्होंने कहा कि लोगों के मन में चिंता और निराशा उपजने से उनके हृदय को गहरी ठेस पहुंची है। घोटाले के कारण पार्क के शासन में जनता का भरोसा उठ सा गया है। सर्वेक्षण के मुताबिक, भरोसा पांच फीसदी रह गया है।

आरोप है कि चोई ने पार्क के साथ अपने निकटवर्ती संबंध का लाभ उठाया। उन्होंने स्थानीय फर्मो को संदिग्ध अलाभकारी संस्थाओं को दान देने पर मजबूर किया। बाद में दान में मिली राशि का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया।

दक्षिण कोरिया में पार्क का पूर्व सहयोगी गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी