पाकिस्तानी जेल में भारतीय कैदी की मौत की जांच हो

लाहौर। पाकिस्तान के एक वकील ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर भारतीय कैदी चमेल सिंह की मौत के मामले की जांच कराने की मांग की है। कहा जा रहा है कि इस कैदी की मृत्यु कोट लखपत जेल में पिटाई से हुई है।

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jan 2013 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2013 06:09 PM (IST)
पाकिस्तानी जेल में भारतीय कैदी की मौत की जांच हो

लाहौर। पाकिस्तान के एक वकील ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर भारतीय कैदी चमेल सिंह की मौत के मामले की जांच कराने की मांग की है। कहा जा रहा है कि इस कैदी की मृत्यु कोट लखपत जेल में पिटाई से हुई है।

पाकिस्तान में कई भारतीय कैदियों के वकील ओवैस शेख ने मंगलवार को यह याचिका दाखिल की है। शेख ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह अधिकारियों को सिंह की मौत के कारणों का पता लगाने का निर्देश दे। वह जासूसी के आरोप में पांच वर्ष की सजा काट रहा था। चमेल सिंह का शव पिछले दो सप्ताह से सरकारी जिन्ना अस्पताल की मोच्र्युरी में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिंह की मौत के बारे में सूचना एक अन्य वकील तहसीन खान से मिली।

भारतीय कैदी की मृत्यु 15 जनवरी को हुई थी और खान उसके तीन दिन बाद कोट लखपत जेल से रिहा हुए थे। शेख ने कहा, 'खान इस घटना का चश्मदीद गवाह है। उसका दावा है कि जेलकर्मियों ने सिंह की बुरी तरह पिटाई की थी। इसके बाद उसे जिन्ना अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।' उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों के बारे में जानने के लिए वह जेल अधिकारियों से मिले थे। जेल उपाधीक्षक ने इस बात से इन्कार किया है कि सिंह की मौत यातना देने से हुई है। उनके मुताबिक इस कैदी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी