ओबामा ने मिस्र को एफ-16 विमान देने पर लगाई रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र को चार एफ-सोलह लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने पर रोक लगा दी है। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किए जाने के बाद वहां की स्थिति को लेकर चिंतित है।

By Edited By: Publish:Thu, 25 Jul 2013 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2013 07:27 PM (IST)
ओबामा ने मिस्र को एफ-16 विमान देने पर लगाई रोक

वाश्िागटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र को चार एफ-सोलह लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने पर रोक लगा दी है। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका मिस्र के राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किए जाने के बाद वहां की स्थिति को लेकर चिंतित है।

ओबामा प्रशासन के अधिकारियों ने इस बात को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है कि एफ-16 के संबंध में लिया गया निर्णय मिस्र को सहायता देने की अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव है या नहीं। अमेरिका ने अब तक यह निर्णय नहीं लिया है कि मुर्सी को अपदस्थ करने की घटना को तख्तापलट कहा जाए या नहीं। यदि वह इसे तख्तापलट करार देता है तो मिस्र को मिलने वाली अमेरिकी सहायता कानूनी रूप से बंद हो जाएगी। हालांकि ओबामा प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि आपूर्ति रोकने का मुख्य उद्देश्य मिस्र में सैन्य नेतृत्व वाली सरकार पर दबाव बनाना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी