उत्तर कोरिया के विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे 75 लोग

उड़ान के दौरान आग लगने से उत्तर कोरिया के यात्री विमान को शुक्रवार को चीन के शेनयांग शहर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

By Amit MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Jul 2016 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 07:10 PM (IST)
उत्तर कोरिया के विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे 75 लोग

बीजिंग, प्रेट्र। उड़ान के दौरान आग लगने से उत्तर कोरिया के यात्री विमान को शुक्रवार को चीन के शेनयांग शहर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 75 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। रूस में बना यह विमान उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से बीजिंग की यात्रा पर था, तभी बीच आकाश में उसमें आग लगी दिखाई दी।

अफरातफरी में जब तक विमान एयरपोर्ट पर उतारा गया तब तक उसका कंपार्टमेंट धुंए से भर चुका था। यात्रियों को जल्दी से विमान से उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, उन्हें ऑक्सीजन दी गई। यह विमान उत्तर कोरिया की सरकारी विमान सेवा एयर कोरयो का है। कुछ देर बाद एक अन्य विमान से यात्रियों को बीजिंग के लिए रवाना किया गया।

chat bot
आपका साथी