नासा अंतरिक्ष में इस साल भेजेगी नई एटॉमिक घड़ी

नई एटॉमिक घड़ी के माध्यम से यान पर ही स्थिति का आंकलन करना और पथ में सुधार करना संभव हो सकेगा।

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 11:35 AM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 12:46 AM (IST)
नासा अंतरिक्ष में इस साल भेजेगी नई एटॉमिक घड़ी
नासा अंतरिक्ष में इस साल भेजेगी नई एटॉमिक घड़ी

वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष अभियानों में सहायता के लिए नई एटॉमिक घड़ी तैयार की है। इस घड़ी को इस साल अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। यह घड़ी भविष्य में अंतरिक्ष में मानव अभियानों को सुरक्षित तरीके से अंजाम देने में सहायक होगी।

वैज्ञानिकों ने बताया कि समयबद्धता किसी भी अंतरिक्ष अभियान की सबसे जरूरी कड़ी होती है। किसी भी अंतरिक्ष यान को भेजने के बाद समय-समय पर उसकी स्थिति की निगरानी की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर उसके पथ में संशोधन भी किया जाता है। इस प्रक्रिया में धरती पर स्थित एंटीना से यान को संकेत भेजा जाता है। 
संकेत मिलने के बाद यान उसका प्रतिउत्तर देता है। संकेतों के आदान-प्रदान में लगे समय के हिसाब से ही वैज्ञानिक यान की स्थिति और दूरी की गणना करते हैं और यह निर्धारित करते हैं कि पथ में किसी तरह का सुधार करना है या नहीं। नई एटॉमिक घड़ी इस प्रक्रिया को सरल बना सकती है। इसके माध्यम से यान पर ही स्थिति का आंकलन करना और पथ में सुधार करना संभव हो सकेगा।
chat bot
आपका साथी