विरासत के लिए मोरक्को की महिला ने किया मृत व्यक्ति से निकाह

मोरक्को में एक महिला ने विरासत हासिल करने के लिए एक मृत व्यक्ति से निकाह होने का दावा किया और शादी के प्रमाण पत्र ने उसे आरोपी बना दिया। यह कारनामा राबात से करीब 40 किलोमीटर उत्तर स्थित केनिट्रा सिटी में हुआ। आरोपी महिला ने सरकारी दस्तावेज में कैसे जालसाजी की

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 03:41 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 04:15 PM (IST)
विरासत के लिए मोरक्को की महिला ने किया मृत व्यक्ति से निकाह

राबात। मोरक्को में एक महिला ने विरासत हासिल करने के लिए एक मृत व्यक्ति से निकाह होने का दावा किया और शादी के प्रमाण पत्र ने उसे आरोपी बना दिया। यह कारनामा राबात से करीब 40 किलोमीटर उत्तर स्थित केनिट्रा सिटी में हुआ।

आरोपी महिला ने सरकारी दस्तावेज में कैसे जालसाजी की इसकी जांच मोरक्को के अधिकारी कर रहे हैं। फर्जी निकाह के कारनामे में उसकी मदद करने वाले की तलाश की जा रही है। निकाह होने का पता तब चला जब मृत व्यक्ति को दफनाने के लिए शोक कपड़ों में महिला हाजिर हुई। मरने वाले के परिवार के लोगों को उसने बताया कि वह विधवा है। मृत व्यक्ति की मौत एक कार दुर्घटना में हुई थी। मृत व्यक्ति के भाई ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। हील हुज्जत के बाद जब विवाह अधिकारी ने जांच शुरू की तो प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।

chat bot
आपका साथी