मालदीव में राष्ट्रपति के खिलाफ वारंट पर जज गिरफ्तार

मालदीव में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करने वाले जज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जज के अलावा पूर्व महाधिवक्ता (प्रोसीक्यूटर जनरल) को भी गिरफ्तार किया गया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2016 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2016 07:13 PM (IST)
मालदीव में राष्ट्रपति के खिलाफ वारंट पर जज गिरफ्तार

कोलंबो। मालदीव में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करने वाले जज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जज के अलावा पूर्व महाधिवक्ता (प्रोसीक्यूटर जनरल) को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की ओर से कोर्ट में अर्जी दाखिल किए बिना ही राष्ट्रपति के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया था। गौरतलब है कि मालदीव पिछले चार-पांच वर्षों से राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम हुसैन शिहाब ने बताया कि जज अहमद निहान और पूर्व महाधिवक्ता मुहताज मुहसिन को रविवार रात गिरफ्तार किया गया।

मुहसिन को कुछ दिन पहले ही बर्खास्त किया गया था, जबकि अहमद निहान मजिस्ट्रेट हैं। मालदीव पुलिस राष्ट्रपति पर फंड का दुरुपयोग करने के लगे आरोपों की पड़ताल कर रही है, लेकिन उसकी ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आग्रह नहीं किया गया था।

अलबत्ता पुलिस को पूरे मामले की जानकारी रविवार को ही मिली थी। दस्तावेज मिलने के बाद जागी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जज और पूर्व महाधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी