हाफिज सईद ने लखवी को बताया बेगुनाह

प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड व लश्कर कमांडर जकीउर रहमान लखवी को बेगुनाह बताया है। भारत द्वारा लखवी के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के साथ उठाए जाने के बाद उसका ऐसा बयान आया है। उसने कहा कि मुंबई आतंकी हमले मामले में

By Sachin kEdited By: Publish:Tue, 05 May 2015 12:18 AM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 12:27 AM (IST)
हाफिज सईद ने लखवी को बताया बेगुनाह

लाहौर। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड व लश्कर कमांडर जकीउर रहमान लखवी को बेगुनाह बताया है। भारत द्वारा लखवी के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के साथ उठाए जाने के बाद उसका ऐसा बयान आया है। उसने कहा कि मुंबई आतंकी हमले मामले में लखवी को सजा दिलाने के लिए भारत, संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका के जरिये पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

सईद ने कहा कि भारत के पास लखवी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। उसने लखवी को सजा दिलाने के लिहाज से पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाने को हताशा में संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका से संपर्क किया है। भारत व संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तान की न्याय प्रणाली में दखल देने का कोई हक नहीं है। भारत ने पहले भी कभी पाकिस्तानी अदालतों के फैसलों को नहीं माना है।

दुनिया टीवी ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के हवाले से कहा कि लखवी बेगुनाह है।

गौरतलब है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर लखवी की पाकिस्तान की जेल से रिहाई पर चिंता व्यक्त की थी। भारत ने इसे अंतरराष्ट्रीय संस्था के प्रावधानों का उल्लंघन बताया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक समिति ने भारत को आश्वासन दिया है कि वह अपनी अगली बैठक में लखवी के मुद्दे को उठाएगी।

पढ़ेंः यूएन ने भारत को दिया भरोसा, लखवी मामले पर करेगा विचार

लखवी की रिहाई पर अमेरिका ने जताई चिंता

chat bot
आपका साथी