जापान में 2,10,000 मुर्गियों को मारने के आदेश

सैकड़ों अधिकारी संक्रामक एच-5 के प्रसार की रोकथाम के लिए लगाए गए हैं। जापान के मुर्गीपालन बाड़ों में यह संक्रामक बीमारी पाई गई है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sun, 18 Dec 2016 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 18 Dec 2016 09:18 PM (IST)
जापान में 2,10,000 मुर्गियों को मारने के आदेश

टोक्यो, एएफपी। जापान ने उत्तरी होक्काइदो में बेहद संक्रामक बर्ड फ्लू का प्रकोप रोकने के लिए करीब 2,10,000 मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस सर्दी के मौसम में मुर्गियों को मारने की यह पांचवीं कार्रवाई है। सैकड़ों अधिकारी संक्रामक एच-5 के प्रसार की रोकथाम के लिए लगाए गए हैं। जापान के मुर्गीपालन बाड़ों में यह संक्रामक बीमारी पाई गई है।

कुछ सप्ताह पहले संक्रमण के कारण मध्य जापान के शहर नीगाता में 5,50,000 मुर्गियों और होक्काइदो के दक्षिण में ओमोरी प्रीफेक्चर में 23,000 बत्तखों को मार दिया गया था। प्रशासन ने संक्रमित मुर्गी बाड़ों के आसपास के इलाकों में मुर्गियों और इसके उत्पादों को लाने-ले जाने को प्रतिबंधित कर दिया है। इस ओर आने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उत्तरी होक्काइदो के शिमजु शहर में 32,310 मुर्गियों को मारने के बाद बर्ड फ्लू संक्रमण में कमी आई है। अधिकारी ने कहा, 'हम आज भी मुर्गियों को मारना जारी रखेंगे। हालांकि रात में तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाने के कारण इसमें कठिनाई आ रही है। इसके अलावा बर्फबारी से भी इस कार्य में अड़चन आ रही है।'

जापान में बर्ड फ्लू की दस्तक

जापानी रोबोट यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में फेल

chat bot
आपका साथी