इराक के 295 पूर्व सैनिकों को आइएस ने किया अगवा

मोसुल के पास आइएस ने इराक के 295 पूर्व सैनिकों का अपहरण कर लिया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 08 Nov 2016 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 08 Nov 2016 06:25 PM (IST)
इराक के 295 पूर्व सैनिकों को आइएस ने किया अगवा

जिनेवा, (रायटर)। इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल के पास से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने सुरक्षा बलों के 295 पूर्व जवानों को अगवा कर लिया है। पड़ोसी शहर हम्माम अल अलीली से 15 सौ परिवारों को मोसुल हवाई अड्डे पर ले जाया गया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने इनलोगों का इस्तेमाल आतंकियों द्वारा ढाल के तौर पर किए जाने की आशंका जताई है। संयुक्त राष्ट्र को पिछले सप्ताह सिंजर से 30 शेखों को अगवा किए जाने की भी सूचना मिली है। इनमें से 18 की हत्या किए जाने की खबर भी सामने आई है।

गौरतलब है कि मोसुल इराक में आइएस का सबसे बड़ा गढ़ है। आतंकियों ने 2014 में इस शहर पर कब्जा कर लिया था। शहर को मुक्त कराने का अभियान करीब चार सप्ताह पहले शुरू हुआ था। कुर्द, शिया, कबायली लड़ाकों और अमेरिकी गठबंधन के हवाई हमलों की मदद से इराकी सेना शहर में दाखिल होने में कामयाब हो चुकी है। शहर में करीब पांच हजार आतंकियों के होने का अनुमान है। अभियान पूरा होने में लंबा वक्त लग सकता है, क्योंकि शहर में रहने वाले 10 लाख से ज्यादा नागरिकों को आतंकी ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोसुल की लड़ाई में IS के आत्मघाती दस्तों के छक्के छुड़ा रहा 'कॉमर्शियल ड्रोन'

chat bot
आपका साथी