श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भारतीय मछुआरों को चेताया

श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने भारतीय मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने की इजाजत नहीं है। इस संबंध में विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि नौसेना को देश की क्षेत्रीय जलसीमा का उल्लंघन करने वाली नौकाओं को पकड़ने

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2015 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2015 05:48 PM (IST)
श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भारतीय मछुआरों को चेताया

कोलंबो। श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने भारतीय मछुआरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने की इजाजत नहीं है। इस संबंध में विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि नौसेना को देश की क्षेत्रीय जलसीमा का उल्लंघन करने वाली नौकाओं को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत के साथ दीर्घकालीन द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाए बिना इस मसले को हल करना चाहते हैं।

सिरिसेना ने मत्स्य उद्योग और राजनीतिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शुक्रवार की रात यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीयों को श्रीलंका की जलसीमा में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं है। जो भी नौकाएं इसका उल्लंघन करेंगी उन्हें पकड़ लिया जाएगा। विपक्षी समूह नेशनल फ्रीडम फ्रंट ने सरकार पर भारत के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनाते हुए भारतीयों को श्रीलंकाई जलसीमा के भीतर मछली पकड़ने का अधिकार देने के आरोप लगाए हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों ने पिछले माह चेन्नई में मछुआरा स्तर की वार्ताएं आयोजित की थी। इस दौरान भारतीय मछुआरों ने दोनों देशों को अलग करने वाली संकरी समुद्री पट्टी में तीन साल तक प्रति वर्ष 83 दिन के लिए मछलियां पकड़ने देने की अपील की थी।

श्रीलंका ने 54 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

'कैसे अच्छे दिन, अब तो श्रीलंका भी हमें धमकी देने लगा'

chat bot
आपका साथी