लंदन में गांधी प्रतिमा के लिए भारतवंशी ने किया बड़ा दान

ब्रिटेन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर गांधी प्रतिमा के निर्माण के लिए एक 26 वर्षीय भारतीय मूल के होटल व्यवसायी ने एक लाख पाउंड (करीब 94 लाख रुपये) दान किया है। नाइन हॉस्टिपटलिटी लिमिटेड के डॉयरेक्टर और एक होटल के मालिक विवेक चढ्डा इतनी बड़ी राशि दान करने वाले सबसे कम

By Murari sharanEdited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 09:50 PM (IST)
लंदन में गांधी प्रतिमा के लिए भारतवंशी ने किया बड़ा दान

लंदन। ब्रिटेन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर गांधी प्रतिमा के निर्माण के लिए एक 26 वर्षीय भारतीय मूल के होटल व्यवसायी ने एक लाख पाउंड (करीब 94 लाख रुपये) दान किया है। नाइन हॉस्टिपटलिटी लिमिटेड के डॉयरेक्टर और एक होटल के मालिक विवेक चढ्डा इतनी बड़ी राशि दान करने वाले सबसे कम उम्र के दाता हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से 2010 में सिविल इंजीनियरिंग में गे्रजुएशन पूरा किया है।

इस मौके पर गांधी स्टेच्यू मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष व प्रख्यात अर्थशास्त्री लॉर्ड मेघनाथ देसाई ने कहा, यह बहुत ही बढि़या है कि विवेक जैसे युवा आगे आ रहे हैं और अच्छे काम के लिए दान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गांधी प्रतिमा के निर्माण के लिए जुटाई जा रही राशि का 50 प्रतिशत ब्रिटेन से आया है और कुल 180 बड़े दानकर्ताओं में से 80 प्रतिशत ब्रिटिश हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इंफोसिस सह-संस्थापक नारायणमूर्ति और बजाज ऑटो के राहुल बजाज ने गांधी प्रतिमा के लिए बड़ा दान किया था।

chat bot
आपका साथी