भारत के खिलाफ लाखों पाकिस्तानी लड़ाके तैयार : मुशर्रफ

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बीच कारगिल युद्ध के सूत्रधार व पूर्व पाकिस्तानी सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। मुशर्रफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ

By Sanjay BhardwajEdited By: Publish:Thu, 16 Oct 2014 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 17 Oct 2014 07:44 AM (IST)
भारत के खिलाफ लाखों पाकिस्तानी लड़ाके तैयार : मुशर्रफ

नई दिल्ली। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्षविराम उल्लंघन के बीच कारगिल युद्ध के सूत्रधार व पूर्व पाकिस्तानी सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

मुशर्रफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान को ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के अलावा लाखों लड़ाके तैयार हैं। पाकिस्तान कश्मीर में भारत को आसानी से दबोच सकता है।

गौरतलब है कि कारगिल युद्ध के समय मुशर्रफ पाकिस्तानी सेना प्रमुख थे और उस समय भारतीय जवानों ने अपनी शौर्य शक्ति के बल पर पाकिस्तानी सेना को नियंत्रण रेखा से दुम दबाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया था।

राष्ट्रद्रोह और हत्या की साजिश का मुकदमा झेल रहे मुशर्रफ ने कहा कि सीमा पर पाकिस्तान की 'जवाब' देने की एक सीमा है, क्योंकि आखिरकार उसकी गोलियों का शिकार कोई कश्मीरी ही बनता है। मुशर्रफ ने कहा कि कश्मीर हमारे देश से जुड़ा अहम मसला है। इस पर किसी को शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने मोदी को मुस्लिम और पाकिस्तान विरोधी करार दिया।

पढ़ें : मुशर्रफ बोले, पाक सेना के धैर्य की परीक्षा न ले भारत

पढ़ें : बिना बात मोदी पर भड़के मुशर्रफ, मुस्लिम और पाक विरोधी बताया

chat bot
आपका साथी