ब्रिटेन और वेल्स में समलैंगिक विवाह कानून प्रभावी

ब्रिटेन और वेल्स में शुक्रवार मध्यरात्रि से समलैंगिक विवाह कानून प्रभावी हो गया। पहले ही दिन यहां पांच समलैंगिक जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसके साथ ही समानता को लेकर लंबे समय से चल रही लड़ाई मुकाम पर पहुंच गई।

By Edited By: Publish:Sat, 29 Mar 2014 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 29 Mar 2014 07:45 PM (IST)
ब्रिटेन और वेल्स में समलैंगिक विवाह कानून प्रभावी

ब्रिघटन। ब्रिटेन और वेल्स में शुक्रवार मध्यरात्रि से समलैंगिक विवाह कानून प्रभावी हो गया। पहले ही दिन यहां पांच समलैंगिक जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसके साथ ही समानता को लेकर लंबे समय से चल रही लड़ाई मुकाम पर पहुंच गई।

प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने इसे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण करार देते हुए समानता के अधिकार पर प्रभावशाली संदेश दिया। लंदन में सरकारी इमारतों पर समलैंगिक समुदाय की पहचान का प्रतीक सतरंगी झंडा फहराया गया। दक्षिणी तट पर स्थित ब्रिघटन में शनिवार रात नील अलार्ड और एंड्रयू वेल ने सौ से अधिक मेहमानों के सामने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और विवाह के बंधन में बंध गए। इस मौके पर कई समलैंगिक जोड़े मौजूद थे। कैमरन ने कहा, ' जो कानून लोगों के प्यार को बांट देता है उसमें बदलाव जरूरी हो जाता है। यह क्षण ब्रिटेन के लिए बहुत खास है क्योंकि इसके बाद से देश में सबको विवाह का एक समान अधिकार होगा।' बीबीसी रेडियो द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, ब्रिटेन के 26 प्रतिशत युवा समलैंगिक विवाह को मान्यता दिए जाने को सही नहीं मानते हैं। वहीं 68 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में हैं। इंग्लैंड के कैथोलिक चर्च ने समलैंगिक विवाह का यह कहते हुए विरोध किया कि विवाह एक पुरुष और एक महिला के बीच ही होना चाहिए। समलैंगिक दंपति विवाह कानून को पिछले साल मान्यता मिल गई थी।

chat bot
आपका साथी