अमेरिकी कांग्रेस में नजर आ सकती हैं पहली महिला भारतीय सांसद

अगले साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव फ्लोरिडा की सरकारी अटॉर्नी भारतवंशी मैरी थॉमस भी लड़ेंगी। यदि वह चुनाव जीतने में कामयाब रहीं तो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद होंगी।

By Murari sharanEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 08:02 PM (IST)
अमेरिकी कांग्रेस में नजर आ सकती हैं पहली महिला भारतीय सांसद

वाशिंगटन। अगले साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव फ्लोरिडा की सरकारी अटॉर्नी भारतवंशी मैरी थॉमस भी लड़ेंगी। यदि वह चुनाव जीतने में कामयाब रहीं तो अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद होंगी। साउथ कैरोलिना के चा‌र्ल्सटन में जन्मी मैरी (37) रिपब्लिकन पार्टी की सदस्य हैं। वह डेमोके्रटिक पार्टी के मौजूदा सांसद ग्वेन ग्राहम को चुनौती देंगी।

मैरी के माता-पिता 1972 में भारत से अमेरिका आए थे। वह फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ की स्नातक हैं। उन्होंने मियामी यूनिवर्सिटी और साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी से भी कानून की पढ़ाई की है। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट की मित्र मैरी ने बताया कि वह अमेरिकी कांग्रेस की पहली भारतवंशी महिला सदस्य बनकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रही हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव जीतने में अब तक केवल तीन भारतवंशी सफल हुए हैं। ये हैं, दलीप सिंह सौंध, बॉबी जिंदल और एमी बेरा। मौजूदा कांग्रेस में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी बेरा हैं, जो कैलिफोर्निया से हैं।

chat bot
आपका साथी