चीन ने फिर दी गीदड़ भभकी, कहा- हमारे सैनिक भारतीय सीमा में घुसे तो...

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का ये तर्क बेहद हास्यास्पद और खराब है कि डोकलाम पर चीनी सड़क निर्माण से नई दिल्ली को खतरा होगा।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 22 Aug 2017 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 22 Aug 2017 08:59 PM (IST)
चीन ने फिर दी गीदड़ भभकी, कहा- हमारे सैनिक भारतीय सीमा में घुसे तो...
चीन ने फिर दी गीदड़ भभकी, कहा- हमारे सैनिक भारतीय सीमा में घुसे तो...

बीजिंग, आईएएनएस। डोकलाम विवाद को लेकर चीन ने एक बार फिर भारत को आंख दिखाई है। भारतीय सीमा पर बुनियादी ढांचे को बीजिंग के लिए खतरे का बहाना बताने वाले चीन ने मंगलवार को कहा कि अगर हमारे सैनिक भारतीय सीमा में घुसे तो हालात और खराब हो जाएंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का ये तर्क बेहद हास्यास्पद और खराब है कि डोकलाम पर चीनी सड़क निर्माण से नई दिल्ली को खतरा होगा। मंत्रालय के बयान में कहा गया कि चीन किसी भी देश या व्यक्ति को क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देगा। जबकि भारत ने चीनी सड़क निर्माण का बहाना बनाकर हमारी सीमा लांघी है।

चीनी विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग ने यह भी कहा कि यदि हम भारत के हास्यास्पद आरोपों को ऐसे ही सहते रहे तो, तो कोई भी देश अपने पड़ोसी के घर पर हमला कर सकता है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनयिंग ने कहा 'चीन शांतिप्रिय देश है और शांति को मजबूती से कायम करता है। साथ ही हम अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की भी रक्षा करेंगे।'

भारतीय सेना के डोकलाम से पीछे हटने पर विवाद खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा 'हमने कई बार कहा है कि विवाद के निपटारे के लिए भारत बिना शर्त अपने जवान और उपकरण को डोकलाम से पीछे हटा सकता है।'

गौरतलब है कि सिक्किम से लगी सीमा पर डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी विवाद को दो महीने से ज्‍यादा समय हो गया है। इसकी शुरुआत तब हुई थी, जब चीन ने भारतीय जवानों पर सीमा पार करने और उनके एक सड़क निर्माण के काम में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया था। तब से चीन लगातार भारत से अपने जवानों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: चीनी मीडिया ने भारत के खिलाफ जारी किया एक और वीडियो

chat bot
आपका साथी