Brexit की मुहिम चलाने वाले बोरिस जॉनसन की दावेदारी को न्याय मंत्री का समर्थन

ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से अलग करने में अहम भूमिका निभाने वाले बोरिस जॉनसन को प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए कानून मंत्री माइकल गोव का समर्थन हासिल हो गया है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2016 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2016 08:46 PM (IST)
Brexit की मुहिम चलाने वाले बोरिस जॉनसन की दावेदारी को न्याय मंत्री का समर्थन

लंदन (रायटर)। ब्रिटेन को यूरोपीय यूनियन से अलग करने के अभियान के प्रमुख नेता बोरिस जॉनसन की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को और मजबूती मिली है। ब्रिटेन के न्याय मंत्री माइकल गोव ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। संडे टाइम्स के अनुसार गोव ने शनिवार को फोन करके जॉनसन को अपने फैसले की जानकारी दी। ब्रिटेन के अलग होने के अभियान में गोव की भी अहम भूमिका रही है।

अखबार के मुताबिक आंतरिक मंत्री थेरेसा मे भी नए प्रधानमंत्री की दौड़ में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वह ब्रिटेन को यूरोपीय यूनियन में कायम रखने के अभियान में शामिल थे।

ब्रिटेन के साथ पश्चिम का अंत अब निकट, जल्द दुनिया पर होगा इस्लाम का राज: सईद

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जनमतसंग्रह के परिणाम आने के बाद पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। वह अक्टूबर में पद छोड़ देंगे। इसमें 52 प्रतिशत नागरिकों ने ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में मतदान किया।

किसी न किसी के इंतजार में यहां हर रोज घूमती है मौत

इनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना है यूपी चुनाव, कौन मारेगा बाजी

chat bot
आपका साथी