चार साल के लिए खामोश हो जाएगा बिग बेन

बिग बेन का 13.7 टन वजनी घंटा पिछले 157 साल से लगातार हर घंटे समय बताता रहा है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 14 Aug 2017 08:29 PM (IST)
चार साल के लिए खामोश हो जाएगा बिग बेन
चार साल के लिए खामोश हो जाएगा बिग बेन

लंदन, प्रेट्र। इंग्लैंड की राजधानी स्थित 19वीं सदी का विश्व प्रसिद्ध घंटाघर 'बिग बेन' वर्ष 2021 तक मरम्मत के लिए बंद किया जा रहा है। एलिजाबेथ टावर (आधिकारिक नाम) के घंटे की आवाज आखिरी बार अगले सोमवार दोपहर को सुनाई देगी।

बिग बेन का 13.7 टन वजनी घंटा पिछले 157 साल से लगातार हर घंटे समय बताता रहा है। आखिरी बार वर्ष 2007 और उससे पहले 1983 और 1985 में इसे नवीनीकरण के लिए बंद किया गया था। ब्रिटिश संसद के अधिकारियों के अनुसार बिग बेन को इसलिए बंद किया जा रहा है ताकि मरम्मत करते समय श्रमिक सुरक्षित रहे। हालांकि, महत्वपूर्ण अवसरों जैसे नए साल की पूर्वसंध्या पर यह ध्वनि करेगा। मरम्मत के शुरूआती दौर में घंटाघर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कार्य किए जाएंगे। इस परियोजना से जुड़े मुख्य वास्तुकार ने बताया कि अब इस घंटाघर में लिफ्ट, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और इसे अधिक ऊर्जा कुशल बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी