आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली बाइबल 40 लाख में नीलाम

न्यूयॉर्क। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में सापेक्षता का सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा का समीकरण देने वाले भौतिकविद् अलबर्ट आइंस्टीन की हस्ताक्षर की हुई बाइबल यहां करीब 6

By Edited By: Publish:Fri, 28 Jun 2013 04:03 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2013 04:16 PM (IST)
आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली बाइबल 40 लाख में नीलाम

न्यूयॉर्क। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में सापेक्षता का सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा का समीकरण देने वाले भौतिकविद् अलबर्ट आइंस्टीन की हस्ताक्षर की हुई बाइबल यहां करीब 68500 डॉलर [40 लाख रुपये] में नीलाम हुई। आइंस्टीन ने इस किताब को ज्ञान और शांति का स्त्रोत बताया था।

आइंस्टीन ने जर्मन भाषा में अपने विचार बाइबल पर लिखे हैं। साथ में इस पर उनके और उनकी पत्नी एलिसा के हस्ताक्षर हैं और इस पर 1932 की तारीख अंकित की गई है। यह बाइबल आइंस्टीन ने अपने अमेरिकी दोस्त हेरिट हैमिलटन के लिए उपहार में दी थी। ललित पुस्तक व पांडुलिपि विभाग की निदेशक क्रिस्टीना गीगर ने कहा, आइंस्टीन की बाइबल की नीलामी से मिली रकम से हम काफी खुश हैं। युवावस्था तक आइंस्टीन किसी भी धर्म को नहीं मानते थे। ऐसे में बाइबल पर उनके द्वारा लिखे गए शब्द उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू पेश करते हैं। उन्होंने अपने दोस्त को बाइबल जल्द से जल्द पढ़ लेने की सलाह दी थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी