भारत-म्यांमार सीमा पर कंटीले तार लगाएगा बांग्लादेश

बांग्लादेश भारत-म्यांमार से लगती सीमा पर कंटीले तार लगाएगा। बांग्लादेश की 4,096 किमी लंबी सीमा तीन तरफ से भारत से मिलती है। जबकि म्यांमार के साथ बांग्लादेश की सीमा पूर्व ओर से महज 271 किमी है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 02:54 AM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 03:33 AM (IST)
भारत-म्यांमार सीमा पर कंटीले तार लगाएगा बांग्लादेश

जैसोर, प्रेट्र। बांग्लादेश ने भारत और म्यांमार से लगती सीमा पर कंटीले तार लगाने का फैसला किया है। बॉर्डर गा‌र्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक मेजर जनरल अजीज अहमद ने कहा कि उनकी सरकार भारत और म्यामांर की सीमा पर 282 किमी लंबी सड़क परियोजना पहले ही मंजूर कर चुकी है।

बांग्लादेश की 4,096 किमी लंबी सीमा तीन तरफ से भारत से मिलती है। जबकि म्यांमार के साथ बांग्लादेश की सीमा पूर्व ओर से महज 271 किमी है। बीजीबी प्रमुख ने कहा सीमा के साथ लिंक रोड का भी फैसला किया गया है जैसा कि भारत में है। इससे बीएसएफ को अपनी गतिविधियों में मदद मिलती है। म्यांमार सीमा प्रहरी बल के पास भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कंटीले तार और सड़कों की ये दो मूलभूत जरूरतें अब तक बांग्लादेश की तरफ विकसित नहीं की गई हैं।

Pics: भारत पाक सीमा पर लगे 50000 खंभों पर लगी हैं डेढ़ लाख फ्लड लाइट्स

chat bot
आपका साथी