पर्दे के पीछे की कूटनीति भारत-पाक को नजदीक ला रही

इस्लामाबाद। विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी सुधार आया है। द न्यूज डेली ने अजीज के हवाले से कहा कि विश्वास बहाली के अलावा पर्दे के पीछे की कूटनीति दोनों पड़ोसी देशों को करीब लाने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि रिश्तों में

By Edited By: Publish:Thu, 19 Dec 2013 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2013 07:30 PM (IST)
पर्दे के पीछे की कूटनीति भारत-पाक को नजदीक ला रही

इस्लामाबाद। विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी सुधार आया है।

द न्यूज डेली ने अजीज के हवाले से कहा कि विश्वास बहाली के अलावा पर्दे के पीछे की कूटनीति दोनों पड़ोसी देशों को करीब लाने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि रिश्तों में और गिरावट नहीं आई और चीजों में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने यह बात बुधवार को संसद के ऊपरी सदन सीनेट में चर्चा के दौरान कही। उनका यह बयान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन और गोलीबारी की घटनाओं में कमी आई के संदर्भ में आया है। तालिबान के साथ प्रस्तावित वार्ता को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता के विकल्प को शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर ले रही है। अगर यह विफल हो जाती है तो अन्य विकल्प भी हैं जिन्हें अंतिम कोशिश के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। दोहा में अफगान तालिबान के साथ वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर अजीज ने कहा कि इस्लामाबाद मध्यस्थ की भूमिका में था।

पढ़ें: अब्दुल बासित होंगे भारत में पाक के नए उच्चायुक्त

तालिबान ने कुछ ऐसी शर्ते रखी हैं जो स्वीकार नहीं हैं। ऐसा लगता है कि इस प्रकिया में आगे कोई प्रगति नहीं होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी