'पीकू' को सर्वक्षेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आइएफएफएम) 2015 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत 'पीकू' सर्वक्षेष्ठ फिल्म चुनी गई।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2015 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2015 07:27 PM (IST)
'पीकू' को सर्वक्षेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

मेलबर्न। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आइएफएफएम) 2015 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत 'पीकू' सर्वक्षेष्ठ फिल्म चुनी गई।

यहां चल रहे आइएफएफएम के दूसरे दिन 'समता' थीम पर फैशन शो का आयोजन किया गया और भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कामों को सराहा गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मशहूर नेशनल गैलरी ऑफ विक्टोरिया में किया गया।

इस मौके पर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैट्रिक सकलिंग, भारतीय उच्चायुक्त नवदीप सूरी, ऑस्ट्रेलियाई अरबपति एंटोनी प्रैट, महावाणिज्यदूत मनिका जैन, अभिनेता अनिल कपूर, भूमि पडनेकर, सिमी ग्रेवाल, सोनम कपूर, फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार, राजीव मसंद और विक्टोरिया के मंत्री गैविन जेनिंग्स समेत कई नामचीन हस्तियां मौजूद थीं।

इस महोत्सव का आयोजन पहली बार भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किया गया। अभिनेता अनिल कपूर और नवदीप सूरी ने फेडरेशन स्क्वायर पर तिरंगा फहराया। इस साल आइएफएफएम में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'पीकू', सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सुजीत सरकार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भूमि पडनेकर को फिल्म 'दम लगाके हइशा' के लिए दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इरफान खान को 'पीकू' के लिए प्रदान किया गया।

फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे महादेवन और अपर्णा सेन

वाशिंगटन : अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन के उपनगर में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाले चौथे वाशिंगटन साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कलाकार अपर्णा सेन और अनंत महादेवन शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में कोंकणा सेन और राइमा सेन भी नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी