विमान से दुनिया की सैर कर कम उम्र में ऑस्‍ट्रेलियाई किशोर ने कायम किया रिकार्ड

सबसे कम उम्र के ऑस्‍ट्रेलियाई किशोर ने विमान से पूरी दुनिया का भ्रमण कर रिकार्ड कायम किया।

By Monika minalEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 04:06 PM (IST)
विमान से दुनिया की सैर कर कम उम्र में ऑस्‍ट्रेलियाई किशोर ने कायम किया रिकार्ड

सिडनी (रायटर)। आस्ट्रेलियाई किशोर ने सबसे कम उम्र में विमान से अकेले दुनिया का भ्रमण कर नया रिकॉर्ड बनाया है। अभियान के दौरान उन्होंने 44,448 किलोमीटर की यात्रा की।

क्वींसलैंड निवासी लैकलन स्मार्ट का विमान शनिवार को सनशाइन कोस्ट के मैरूकीडोर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उतरा। स्मार्ट ने 24 जुलाई को यहीं से उड़ान भरी थी। स्मार्ट की उम्र 18 वर्ष 7 महीने और 21 दिन है। उन्होंने अमेरिका के मैट गुटमिलर का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे कम उम्र में विमान से अकेले ही दुनिया की सैर करने का इतिहास रच डाला। मैट, स्मार्ट से उम्र में एक साल बड़े थे।

विमान सिंगल इंजन का था। सात सप्ताह की यात्रा के दौरान स्मार्ट को 15 देशों के 24 जगहों पर रुकना पड़ा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मौसम और विदेशी एयर ट्रैफिक नियंत्रक से संपर्क साधना बड़ी चुनौती रही। मालूम हो कि एक ही समय में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहता है। आस्ट्रेलियाई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान लोगों ने स्मार्ट का जोरदार स्वागत किया।

एक इंडियन शादी जिसके नाम दर्ज है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

chat bot
आपका साथी