पहली नजर के प्यार में ज्यादा यकीन करते हैं 35 पार के लोग

अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं और आपकी उम्र 35 से कम है तो पहले 35 के होने का इंतजार कीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जवान लोगों की तुलना में मध्यम उम्र के लोग पहली नजर के प्यार में 46 फीसदी ज्यादा यकीन रखते हैं। एक अमेरिकी सर्वे में यह सामने आया है कि 35 से 44 की उम्र के बीच के पुरुष और महिलाएं यह सबसे ज्यादा

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 06:25 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 08:25 AM (IST)
पहली नजर के प्यार में ज्यादा यकीन करते हैं 35 पार के लोग

लंदन। अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं और आपकी उम्र 35 से कम है तो पहले 35 के होने का इंतजार कीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जवान लोगों की तुलना में मध्यम उम्र के लोग पहली नजर के प्यार में 46 फीसदी ज्यादा यकीन रखते हैं।

एक अमेरिकी सर्वे में यह सामने आया है कि 35 से 44 की उम्र के बीच के पुरुष और महिलाएं यह सबसे ज्यादा मानते हैं कि सिर्फ एक नजर में प्यार हो सकता है। डेटिंग एडवाइस डॉट काम के इस सर्वे में 1080 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें पाया गया कि 35 से 44 की उम्र के 67 फीसदी और 45 से 54 की उम्र के 64 फीसदी लोग यह मानते हैं कि एक नजर के देखने भर से किसी से प्यार हो सकता है।

आश्चर्यजनक तौर पर ऐसा मानने वाले पुरुषों की तादाद महिलाओं से आठ फीसदी ज्यादा है। 61 फीसदी पुरुष ऐसा मानते हैं जबकि केवल 53 फीसदी महिलाएं पहली नजर के प्यार में यकीन करती हैं।

डेटिंग एक्सपर्ट रशेल ड्रैक के मुताबिक 35 से ऊपर के लोग अनुभवी हो चुके होते हैं और इस उम्र तक आते-आते रिश्तों को लेकर उनकी समझ विक सित हो चुकी होती है।

पढ़े : आलिया को 11 साल की उम्र में हो गया था शाहिद कपूर से 'प्यार'

chat bot
आपका साथी