मकान की छत पर उतरा हेलीकॉप्टर, तीन घायल

पेरू के बंदरगाह शहर कैलाओ में मंगलवार को पुलिस के एक हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में एक मकान की छत पर उतरना पड़ा। इस दुर्घटना में चालक दल के तीन सदस्य घायल हो गए।

By Edited By: Publish:Wed, 11 Apr 2012 02:17 PM (IST) Updated:Wed, 11 Apr 2012 02:32 PM (IST)
मकान की छत पर उतरा हेलीकॉप्टर, तीन घायल

लीमा। पेरू के बंदरगाह शहर कैलाओ में मंगलवार को पुलिस के एक हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में एक मकान की छत पर उतरना पड़ा। इस दुर्घटना में चालक दल के तीन सदस्य घायल हो गए।

कैलाओ क्षेत्र के उपराष्ट्रपति वाल्टर मोरी कहा कि रोबिन्सन आर 44 हेलीकॉप्टर एक निगरानी मिशन पर था, उसी दौरान उसे एक मकान की छत पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

दुर्घटना में घायल तीन पुलिस अधिकारियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पास के एक अस्पताल ले भर्ती कराया गया। हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा है।

मोरी ने कहा कि दुर्घटना होने के कारण की जानकारी नहीं मिली है। विशेषज्ञों का एक दल इस बात की जांच करेगा कि यह दुर्घटना किसी मानवीय भूल के कारण हुई या किसी तकनीकी खराबी के कारण।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी