तीन हजार साल पुराने कंकाल में मिला सबसे पुराना कैंसर

लंदन। पुरातत्वविदों ने सुडान के खार्तूम से 750 किलोमीटर दूर आमरा वेस्ट साइट से 3,200 साल पुराना कंकाल खोज निकाला है जिसमें दुनिया के सबसे पुराने कैंसर के प्रमाण मिले हैं। हाल में इस खोज से कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी की उत्पत्ति पर प्रकाश पड़ सकता है। नील नदी के नजदीक यह इलाका कभी घनी आबादी वाला था। शोधकर्ताओं के मुताबिक,

By Edited By: Publish:Tue, 18 Mar 2014 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 18 Mar 2014 07:15 PM (IST)
तीन हजार साल पुराने कंकाल में मिला सबसे पुराना कैंसर

लंदन। पुरातत्वविदों ने सुडान के खार्तूम से 750 किलोमीटर दूर आमरा वेस्ट साइट से 3,200 साल पुराना कंकाल खोज निकाला है जिसमें दुनिया के सबसे पुराने कैंसर के प्रमाण मिले हैं। हाल में इस खोज से कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी की उत्पत्ति पर प्रकाश पड़ सकता है।

नील नदी के नजदीक यह इलाका कभी घनी आबादी वाला था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह कंकाल किसी 25 से 35 साल की आयु के अमीर व्यक्ति का हो सकता है। कंकाल की हड्डियों में कैंसर के एक प्रकार 'मेटास्टेटिक कार्सिनोमा' के प्रमाण मिले हैं। कैंसर का यह प्रकार धीरे धीरे पूरे शरीर में फैल जाता है। डरहम यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश म्यूजियम के शोधकर्ताओं ने बताया कि अब तक मिले प्राणघातक कैंसर के प्रमाणों में यह सबसे अधिक पुराना है। यह ट्यूमर से निकला हुआ कैंसर है। शोधपत्र के प्रमुख लेखक लंदन की डरहम यूनिवर्सिटी के माइकल बाइंडर ने बताया, यह एक अज्ञात वर्ग का कैंसर है। यह कहना मुश्किल है कि इसकी शुरुआत कब हुई। इस खोज से पता चला है कि कैंसर 1200 ईसा पूर्व भी मौजूद था। शोधकर्ता प्राचीन समय में कैंसर के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी