हज करने मक्का पहुंचे 20 लाख मुस्लिम श्रद्धालु

हज यात्रा के लिए दुनियाभर से करीब बीस लाख मुसलमान सऊदी अरब स्थित पवित्र धर्मस्थल मक्का पहुंचे हैं। इस साल ईरान के नागरिक भी हज यात्रा के लिए पहुंचे हैं।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Mon, 28 Aug 2017 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 28 Aug 2017 04:31 PM (IST)
हज करने मक्का पहुंचे 20 लाख मुस्लिम श्रद्धालु
हज करने मक्का पहुंचे 20 लाख मुस्लिम श्रद्धालु

जेद्दा, एएफपी। हज यात्रा के लिए दुनियाभर से करीब बीस लाख मुसलमान सऊदी अरब स्थित पवित्र धर्मस्थल मक्का पहुंचे हैं। इस साल ईरान के नागरिक भी हज यात्रा के लिए पहुंचे हैं। पिछले साल ईरान से कोई भी हज यात्रा पर नहीं आया था। एेसी मान्यता है कि मुसलमानों के लिए जीवन में एक बार हज यात्रा करना धार्मिक कर्तव्य है।

भगदड़ में गई थी 2300 लोगों की जान

वर्ष 2015 में हज यात्रा के दौरान भगदड़ में करीब 2300 लोगों की जान चली गई थी। इनमें 464 लोग अकेले ईरान से थे। ईरान ने इसको लेकर सऊदी अरब पर बदइंतजामी का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में खटास आ गई थी। दोनों देशों के संबंध जनवरी 2016 में उस समय और बिगड़ गए थे जब सऊदी अरब में एक शिया को फांसी दिए जाने के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान सऊदी दूतावास में तोड़फोड़ की गई।

इंडोनेशिया से सबसे लोग करते हैं हज यात्रा

दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया से सबसे ज्यादा लोग हज यात्रा के लिए पहुंचते हैं। जेद्दा पहुंची इंडोनेशियाई नागरिक इनी (47) ने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इस पवित्र जगह पर आने का बहुत लोग सपना देखते हैं। यहां से लौटने के बाद हम खुद को धर्म के ज्यादा करीब महसूस करते हैं।'

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्मी राम रहीम को दस साल की सजा, सिरसा में आगजनी, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

chat bot
आपका साथी