फिर दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सके सोमदेव

मर्सिले [फ्रांस]। भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को एक बार फिर पहले दौर की सफलता के बाद दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। सोमदेव को मर्सिले ओपेन के बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी बर्नार्ड टॉमिक ने सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 12 मिनट तक चला। पहले दौर में स्थानी

By Edited By: Publish:Wed, 20 Feb 2013 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2013 10:13 PM (IST)
फिर दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सके सोमदेव

मर्सिले [फ्रांस]। भारत के टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को एक बार फिर पहले दौर की सफलता के बाद दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। सोमदेव को मर्सिले ओपेन के बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी बर्नार्ड टॉमिक ने सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 12 मिनट तक चला। पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी बेनोट पायरे को हराने वाले सोमदेव को यहां 20 रैंकिंग अंक और 9130 यूरो इनामी राशि मिली।

भले ही सोमदेव बाहर हो गए हों, लेकिन अभी भी टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती बरकरार है। डबल्स वर्ग में रोहन बोपन्ना और उनके ब्रिटिश जोड़ीदार कोलिन फ्लेमिंग क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। इंडो-ब्रिटिश जोड़ी ने पहले दौर में रॉबिन हास और डिक नोरमन की जोड़ी को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी