राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में हरियाणा के संदीप ने तोड़ा दिया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

संदीप कुमार ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 किमी स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 10:08 AM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 12:48 PM (IST)
राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में हरियाणा के संदीप ने तोड़ा दिया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड
राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में हरियाणा के संदीप ने तोड़ा दिया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा के संदीप कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 किमी स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही संदीप, और दूसरे स्थान पर रहने वाले जितेंदर सिंह और तीसरे स्थान पर रहने वाले चंदन सिंह ने चार से 13 अगस्त तक लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

संदीप ने तीन घंटे 55 मिनट 59.05 सेकेंड के समय के साथ रेस जीती। इससे पहले उनके नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन घंटे 56 मिनट 22 सेकेंड का था, जो उन्होंने मई, 2014 में चीन के ताईकांग में आइएएएफ विश्व रेस वॉकिंग कप में बनाया था। संदीप को 50000 रुपये, जबकि जितेंदर व चंदन को क्रमश : 30000 और 20000 रुपये मिले।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुरुष 20 किमी पैदल चाल सेना के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी केटी इरफान ने एक घंटे 22 मिनट 43.48 सेकेंड में जीती। देवेंद्र दूसरे व के गणपति तीसरे स्थान पर रहे। ओएनजीसी की प्रियंका (1:37: 58.32 सेकेंड) ने महिला 20 किमी स्पर्धा का स्वर्ण, शांति कुमारी ने रजत व रानी यादव ने कांसा जीता।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी