मोंटे कार्लो टेनिस: सेमीफाइनल में नडाल का सामना मरे से

आठ बार के चैंपियन राफेल नडाल ने शुक्रवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनकी भिड़ंत दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी एंडी मरे से होगी। पांचवीं वरीय स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने क्वार्टर फाइनल में 2014 के चैंपियन

By sanjay savernEdited By: Publish:Fri, 15 Apr 2016 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Apr 2016 06:46 PM (IST)
मोंटे कार्लो टेनिस: सेमीफाइनल में नडाल का सामना मरे से

मैड्रिड। आठ बार के चैंपियन राफेल नडाल ने शुक्रवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनकी भिड़ंत दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी एंडी मरे से होगी।

पांचवीं वरीय स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने क्वार्टर फाइनल में 2014 के चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से पराजित किया। ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में दसवीं वरीय कनाडा के मिलोस राओनिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से पराजित किया।

दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी फेडरर ने स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर की अब अगले दौर में भिड़ंत फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से होगी, जिन्होंने एल पौउली को 6-4, 6-4 से मात दी।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी