फेडरेशन कप एथलेटिक्स : दुती चंद ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, रियो से चूकीं

जेंडर विवाद के कारण प्रतिबंध का सामना करने वाली 20 साल की धाविका दुती चंद और अमिय कुमार ने फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक्सचैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। हालांकि कोई भी एथलीट रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।

By sanjay savernEdited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 06:29 PM (IST)
फेडरेशन कप एथलेटिक्स : दुती चंद ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, रियो से चूकीं

नई दिल्ली। जेंडर विवाद के कारण प्रतिबंध का सामना करने वाली 20 साल की धाविका दुती चंद और अमिय कुमार ने फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक्सचैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। हालांकि कोई भी एथलीट रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।

ओडिशा की दुती ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ 11.33 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण जीता। उन्होंने 16 साल पुराने रचिता मिस्त्री के 11.38 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा। ओडिशा के ही अमिय ने सेमीफाइनल में पुरुषों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ 10.26 सेकंड में पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2010 में बनाए अब्दुल नजीब कुरैशी (10.30 सेकंड) के रिकॉर्ड को तोड़ा। हालांकि अमिय बायें पैर में खिंचाव आने की वजह से पदक से दूर रह गए।

अंतरराष्ट्रीय महासंघ से 2015 में जीता था मुकदमा :

ओडिशा में एक बुनकर परिवार की बेटी दुती को शरीर में पुरुष हार्मोन ज्यादा होने के कारण प्रतिबंधित किया गया था। मगर 2015 में इन्होंने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के खिलाफ मुकदमा जीता था। अगर वे रियो का टिकट हासिल करतीं तो 100 मीटर में क्वालिफाय करने वाली भारत की पहली महिला होती। ऐसा इसलिए क्योंकि क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड की शुरूआत ही 20 साल पहले हुई है। वैसे याद करें तो 1980 के मॉस्को ओलंपिक में आखिरी बार भारत की ओर से पीटी ऊषा और अदिले सुमरीवाला ने हिस्सा लिया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी