डेक्कन चार्जर्स की नीलामी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

मुंबई। बांबे हाई कोर्ट ने 13 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी टीम डेक्कन चार्सर्स की प्रस्तावित नीलामी के लिए बुधवार को न्यायालय के अधिकारी एम.डी. नवलेकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

By Edited By: Publish:Wed, 12 Sep 2012 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2012 07:06 PM (IST)
डेक्कन चार्जर्स की नीलामी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

मुंबई। बांबे हाई कोर्ट ने 13 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी टीम डेक्कन चार्सर्स की प्रस्तावित नीलामी के लिए बुधवार को न्यायालय के अधिकारी एम.डी. नवलेकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

फ्रेंचाइजी टीम के मौजूदा मालिक-डेक्कन क्रानिकल होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा घाटा दिखाए जाने के बाद इस फ्रेंचाइजी को नीलाम करने का फैसला किया गया। डीसीएचएल के पास टाटा कैपिटल फिनांसियल सर्विसेज का 101 करोड़ रुपये बकाया है और इसी कंपनी ने बांबे हाई कोर्ट में अपनी बकाया राशि की रक्षा के लिए फ्रेंचाइजी को नीलाम करने और इस प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की थी। न्यायालय ने कहा कि नीलामी से मिलने वाली राशि को आईसीआईसीआई बैंक में जमा करा दिया जाएगा और उसकी इजाजत के बिना डीसीएचएल इस राशि को किसी मद पर खर्च नहीं कर सकती। नीलामी के दौरान कुल बोली की रकम का पांचवां हिस्सा आईपीएल का आयोजन कराने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी अदा करनी होगी। कई कंपनियों ने इस फ्रेंचाइजी टीम में अपनी रुचि दिखाई है। इनमें भारतीय कम्पनी वीडियोकान समूह भी शामिल है। इस कंपनी ने आईपीएल फ्रेंचाइजी पाने का पूर्व में भी प्रयास किया था लेकिन वह नाकाम रही थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी