जान पर खेल कर मगरमच्‍छ को बचा लाए ये बच्‍चे

मगरमच्छ का नाम सुनकर बड़े बडे़ सूरमाओं का पसीना छूट जाता है। कहते हैं जब मगरमच्छ पानी में हो तो हाथी में उससे पंगा लेने की जरूरत नहीं करता है लेकिन कर्नाटक के कुछ लड़कों ने मगरमच्छ को दलदल से निकालकर उसकी जान बचाई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By prabhapunj.mishraEdited By: Publish:Wed, 10 May 2017 11:47 AM (IST) Updated:Wed, 10 May 2017 11:47 AM (IST)
जान पर खेल कर मगरमच्‍छ को बचा लाए ये बच्‍चे
जान पर खेल कर मगरमच्‍छ को बचा लाए ये बच्‍चे

कर्नाटक के गांव की है घटना

खतरनाक मगरमच्छ कर्नाटक के कोर्थी गांव की है। जहां मगरमच्‍छ खुद मुसीबत में फंस गया। लेकिन कुछ लोगों ने मगरमच्छ की मदद की और उसे बचाया। हैरानी वाली बात यह है कि वह लोग बिना डरे मगरमच्छ को मुसीबत से निकालकर ले आते हैं। घटना का दिलदहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मगरमच्छ की जान बचाने के लिये दलदल में घुस गये। हैरान कर देने वाले फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग हाथों और कोहनी के बल पर चलकर कीचड़ में मगरमच्छ के पास जाते हैं। वह कीचड़ में फंसे मगरमच्छ को देखकर वहां जाते हैं। उनमें से एक शख्स यह देखने के लिए की मगरमच्छ जिंदा है या नहीं उसके मुंह में हाथ डाल देता है। 

नदी में फंस गया मगरमच्‍छ

जिसके बाद वो लोग मगरमच्छ को दलदल से बचाने के लिए लकड़ी से उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। इसके बाद एक शख्स उसे पूंछ से पकड़कर बाहर खींचता है। गड्ढे से निकलने के बाद सभी लोग मगरमच्छ को खींचकर बाहर लाते हैं और उसके ऊपर पानी डालते हैं। मगरमच्छ कुछ दिन पहले कीचड़ में फंसा होगा। गांववाले उसे बचाने की बहुत कोशिश करते हैं पर उसे बचाने में नाकामयाब होते हैं। स्थानीय लोग इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने अगर नदी की सफाई करवाई होती और कीचड़ को हटाया गया होता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। लड़कों ने जो किया उसे करने से पहले बड़े बड़े लोग सौ बार सोचते हैं।

chat bot
आपका साथी