OMG! सांप को रस्सी बनाकर खेल रहे बच्चे, वीडियो हुआ वायरल

वियतनाम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में बच्चे एक सांप को रस्सी बनाकर खेल रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 05:09 PM (IST)
OMG! सांप को रस्सी बनाकर खेल रहे बच्चे, वीडियो हुआ वायरल
OMG! सांप को रस्सी बनाकर खेल रहे बच्चे, वीडियो हुआ वायरल

Children Playing With Dead Snake: वियतनाम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में बच्चे एक सांप को रस्सी बनाकर रस्सी कूद खेल रहे हैं। हालांकि वह सांप मरा हुआ है। मरे हुए सांप से खेलते बच्चों का यह वीडियो एक महिला ने बनाया है।

खलीज टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस वीडियो को वियतनाम में बनाया गया है। इस वीडियो में चार बच्चे उस मृत सांप से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैमरे के पीछे मौजूद महिला को बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुना जा सकता है।

सांप को देखकर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं, लेकिन वीडियो में बच्चे उस सांप के साथ मस्ती में खेलते हुए दिख रहे हैं। सांप जहरीला जीव है, उसके साथ ऐसा व्यवहार करना स्वयं के लिए घातक हो सकता है।

इस वीडियो को क्राफू टीवी नाम से चलने वाले यूट्यूब चैनल पर 14 नवंबर 2019 को अपलोड किया गया है। यह 27 सेकेंड का वीडियो है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो देखें:

हालांकि वीडियो को देखकर यह पता नहीं चलता है कि इस सांप को किसने मारा? वन्य जीवों के साथ ऐसा बर्ताव उचित नहीं है। वहां मौजूद महिला को बच्चों को मृत सांप से खेलने के लिए प्रोत्साहित करने के बजाय मना करना चाहिए था।

हालांकि वियतनाम सांपों के लिए जाना जाता है। वहां पर ऐसे भी रेस्टोरेंट हैं, जहां सांपों के अनेक अंगों को भोजन में परोसा जाता है। सांप का खून पीने के लिए दिया जाता है। वियतनाम में 37 प्रकार के जहरीले और खतरनाक सांप पाए जाते हैं।

(Photo Source: Youtube) 

chat bot
आपका साथी