वैंपायर प्रेमी जो एक-दूसरे का खून पीते हैं

बदलती दुनिया की बदलती तस्वीरें कभी-कभी बड़ी अजीब होती हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा सामने आता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। पर मानो न मानो, यह सच होता है। अंग्रेजी फिल्म वैंपायर शायद ही ऐसा कोई युवा हो जिसे पसंद..

By Edited By: Publish:Tue, 16 Jul 2013 12:32 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2013 12:32 PM (IST)
वैंपायर प्रेमी जो एक-दूसरे का खून पीते हैं

बदलती दुनिया की बदलती तस्वीरें कभी-कभी बड़ी अजीब होती हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा सामने आता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। पर मानो न मानो, यह सच होता है। अंग्रेजी फिल्म वैंपायर शायद ही ऐसा कोई युवा हो जिसे पसंद न आई हो। सभी को इस फिल्म में, एक वैंपायर लड़के और लड़की के बीच दिखाया गया प्यार बांधता है। पर यह सब बस फिल्मों तक ही खत्म हो जाता है। हकीकत की दुनिया में ऐसे किसी प्रेम या ऐसे किसी वैंपायर की संरचना पर यकीन नहीं कर सकते। पर विश्वास से परे ऐसा एक जोड़ा आजकल सुर्खियों में है।

लड़की का नाम है लिया बेनिनगॉफ और लड़का आरो ड्रवेन के नाम से जाना जाता है। दोनों मिले, दोनों में प्यार हुआ। दोनों बाकी प्रेमी जोड़ों से अलग अपना प्यार ज्यादा मजबूत, ज्यादा विश्वसनीय बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने एक-दूसरे का खून पीने का सोचा। हालांकि यह विचार आरो ड्रवेन का था, बेनिनगॉफ भी इसके लिए मान गई। इस तरह पहली बार आरो ने रेजर से अपनी त्वचा काट कर बेनिनगॉफ को अपना खून पीने के लिए दिया। इसके बाद बेनिनगॉफ ने भी इसी तरह अपना खून निकालकर आरो को पीने के लिए दिया। तब से अब तक यह जोड़ा हर सप्ताह एक-दूसरे का खून पीता है। ये इसे इनके मजबूत रिश्ते की बड़ी वजह बताते हैं।

हालांकि बेनिनगॉफ के मां-बाप को न उसके प्यार के इस अजीबोगरीब शौक का अब तक पता है, न ही उन्हें यह पता है कि बेनिनगॉफ को यह शौक आरो ने लगाया है। फिर भी ये जोड़े अब अपने प्यार को अटूट मानते हुए शादी करने जा रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी