रजनीकांत स्टाइल में Rocking Chair पर बैठकर पांडा ने की ऐसी मस्ती, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

इस वीडियो को Yoda4ever ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 7 हजार से लाइक्स मिले हैं। जबकि लोगों ने कमेंट कर पांडा की जमकर तारीफ की है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 08:23 PM (IST)
रजनीकांत स्टाइल में Rocking Chair पर बैठकर पांडा ने की ऐसी मस्ती, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो
रजनीकांत स्टाइल में Rocking Chair पर बैठकर पांडा ने की ऐसी मस्ती, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप खुश हो जाएंगे। इस वीडियो में पांडा की मस्ती देखने लायक है। ऐसा लगता है-मानो वह हॉलिडे पर है और आराम फरमा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किसी पार्क में पांडा मस्ती करता नजर आ रहा है। तभी उसकी नजर पार्क में रखी रॉकिंग चेयर पर पड़ती है। वह देख बेहद खुश होता है।

कभी-कभार वह लोगों को रॉकिंग चेयर पर आराम फरमाते देखा है। वह खुद भी रॉकिंग चेयर पर आराम फरमाने की सोचता है। हालांकि, उसे मौका नहीं मिलता है, लेकिन आज पांडा को मौका मिल जाता है। इसके बाद वह बिना टाइम बर्बाद किए, रॉकिंग चेयर के पास पहुंच जाता है। इधर-उधर देखता है और धड़ाम से कूद कर रजनीकांत स्टाइल में

Panda cub on a rocking chair..🐼💺😍😅 pic.twitter.com/XyCTTqjIfM

— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) June 25, 2022

चेयर पर बैठ जाता है। इसके बाद आराम फरमाने लगता है। बीच-बीच में वह नजर भी दौड़ाता है कि कोई आ तो नहीं रहा है। पांडा को मस्ती करता देख कोई दखलंदाजी भी नहीं करता है। लोग वीडियो को रिकॉर्ड करने लगते हैं। वीडियो बेहद प्यारा है। यह देख पांडा बेखबर होकर मस्ती करने लगता है। इस दौरान पांडा चेयर को कई बार पैरों की मदद से हिलाता भी है।

इस वीडियो को Yoda4ever ने शेयर किया है

इस वीडियो को Yoda4ever ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, 7 हजार से लाइक्स मिले हैं। जबकि, बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर पांडा की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-हम सबके पास बच्चों जैसा दिल होता है। एक अन्य यूजर ने पांडा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भी पांडा मस्ती करते दिख रहा है।

Image Credit: Yoda4ever

chat bot
आपका साथी