Viral Video: पापा के साथ नन्ही परी ने किया ऐसा प्रैंक, वीडियो देख मुस्कुरा उठेंगे आप

इस वीडियो को Funnyman नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-Oh boy! वीडियो को खबर लिखे जाने तक 90 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 3 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 19 Jan 2023 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jan 2023 10:32 PM (IST)
Viral Video: पापा के साथ नन्ही परी ने किया ऐसा प्रैंक, वीडियो देख मुस्कुरा उठेंगे आप
Viral Video: पापा के साथ नन्ही परी ने किया ऐसा प्रैंक, वीडियो देख मुस्कुरा उठेंगे आप

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे। इस वीडियो में नन्ही परी अपने पापा के साथ बेहद फनी प्रैंक करती दिख रही है। जब उसके पापा को प्यारी बेटी के प्रैंक का पता चलता है, तो नन्ही परी दीवार में छिप जाती है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्ही परी पापा के लिए चाय टाइम गपशप ट्रीट देने की सोच रही है। वहीं, शख्स भी आवाज देकर ट्रीट की मांग कर रहा है। उस समय नन्ही परी के मन में अपनी मां की तरह शरारत सूझती है। इसके बाद वह सबसे पहले एक प्लेट लेती है। इसमें केच अप रखती है। इसके बाद दो बर्तन धोने वाला स्क्रब लेती है।

aww this girl pranking dad! pic.twitter.com/Bwr4ylqbyp

— Funnyman (@fun4laugh) January 17, 2023

दोनों को कैच अप से फोल्ड करती है। स्क्रब केच अप के अंदर ढक जाता है। वहीँ, प्लेट में एक कप चाय भी रख देती है। इससे प्लेट बेहद खूबसूरत दिखने लगता है। इसके बाद बेटी अपने पापा को ट्रीट देती है। प्लेट को आगे रखकर एन्जॉय कहती है। इसके बाद दीवार के सहारे छिपकर देखने लगती है।

उस समय शख्स प्लेट में चॉकलेट केक और चाय देखकर खुश हो जाता है। हालांकि, जैसे ही केक को मुंह में रखता है। शख्स को कुछ अहसास होता है। जब बाइट लेने की कोशिश करता है, तो स्क्रब दब जाता है। उस समय शख्स को समझ आ जाती है कि उसके साथ प्रैंक किया जा रहा है। इसके बाद वह शख्स अपनी बेटी को देखने लगता है। वहीं, बेटी मुस्कुराने लगती है। यह सीन बेहद प्यारा है। बिटिया की मुस्कान देखने लायक है।

इस वीडियो को 'Funnyman' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-Oh boy! वीडियो को खबर लिखे जाने तक 90 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख नन्ही परी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image Credit: Funnyman

chat bot
आपका साथी