देखें क्या हुआ, जब नन्हें डॉगी का हुआ मगरमच्छ से सामना...

अन्य दिन की तरह आज भी मगरमच्छ तालाब से निकलकर उस स्थान पर आकर विश्राम करने की सोचता है। उसी समय नन्हें डॉगी को ऐसा लगता है कि शायद उसके खेल में कोई व्यवधान करना चाह रहा है। उसे यह नागवार गुजरता है और वह भौकने लगता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 03:00 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 03:00 PM (IST)
देखें क्या हुआ, जब नन्हें डॉगी का हुआ मगरमच्छ से सामना...
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक नन्हे डॉगी ने अपनी साहस और वीरता का परिचय देते हुए मगरमच्छ को घुटने टेकने को मजबूर कर देता है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक तालाब के किनारे नन्हा डॉगी खेल रहा है। शायद वह अपने ऑनर के साथ तालाब के किनारे आया है और उसे वह जगह बेहद पसंद आ जाता है। इस वजह से वह तालाब के किनारे खेलने लगता है। वहीं, मगरमच्छ के आराम करने का भी वह पसंदीदी स्थान है।

The bold bark of a small dog can even make a croc to turn away.

Credits - Mick Huddz Youtube pic.twitter.com/Py05iFWYd1

— Sudha Ramen IFS 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) February 6, 2021

अन्य दिन की तरह आज भी मगरमच्छ तालाब से निकलकर उस स्थान पर आकर विश्राम करने की सोचता है। उसी समय नन्हें डॉगी को ऐसा लगता है कि शायद उसके खेल में कोई व्यवधान करना चाह रहा है। उसे यह नागवार गुजरता है और वह भौकने लगता है। मगरमच्छ एक पल के लिए सहम जाता है और वह कुछ समझ नहीं पाता है बाद में उसे ऐसा समझ आता है कि शायद आज वह किसी बड़े जानवर के पल्ले में आ गया है।

उस समय वह बिना समय गवाएं वहां से निकलने में ही अपनी भलाई सोचता है यह सोचकर वह पीछे की ओर मुड़ता है और वापस तालाब की ओर जाने लगता है। यह देख नन्हा डॉगी और तेज भौकने लगता है और मगरमच्छ की पूंछ पर हमला कर देता है। नन्हा डॉगी अपने दांतो से पूछ को पकड़ने की कोशिश करता है मगरमच्छ यह जान और भी सकते में आ जाता है और वह पलक झपकते ही तालाब में जा पहुंचता है। नन्हा डॉगी भी उसे तालाब में खदेड़कर वापस उसी स्थान पर आ जाता है जहां पर वह खेल रहा होता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 54 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं,  तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने नन्हें डॉगी की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट सुधा रमनa से ली गई है।

chat bot
आपका साथी