कोरोना काल में लड़की ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्या गेम है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 47 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 05:28 PM (IST)
कोरोना काल में लड़की ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 47 हजार से अधिक बार देखा गया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में सेहतमंद रहने के नवीन तकनीक को अपनाया गया है। दुनियाभर में इसकी खूब सराहना की जा रही है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक लड़की हाईवे पर खेलते हुए एक्सरसाइज कर रही हैं। यह एक्सरसाइज हाईवे के किनारे सड़क पर रेखांकित चिन्हों पर किया जा रहा है। इसके लिए वह पहले 1 से 10 दस तक कदम ताल करती है।

इसके बाद सड़क पर लिखित लाइन पर चलने की सलाह मानकर लड़की उभरी रेखा पर क्रॉस एंगल में वॉक करती हैं। इसके अगले पड़ाव में फिर से कदम ताल करती है। इस दौरान दो कदम समीप तो दो कदम दूर रखती हैं। वहीं, अगले पड़ाव पर महिला को सर्किल यानी गोलाकार में घूमने की सलाह दी जाती है। लड़की गोलाकार घूमती है। इसके बाद जब गोलाकार घूमती है, तो अंग्रेजी के उच्चारणों को एक टांग पर उछलने की सलाह दी जाती है। लड़की एक टांग पर उछलकर ABCDEF...पढ़ती है और एक्सरसाइज करती है। अंत में लड़की मंकी स्टाइल में उछलकर एक्सरसाइज को पूरा करती हैं। इसके बाद लड़की हंसकर मुस्करा देती हैं।

इस वीडियो को Buitengebieden ने शेयर किया है

इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्या गेम है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 47 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं,  तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बच्चे की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-मैं अपने घर से बार इस तरह उछल-उछल कर जाता हूं। एक यूजर Ellee88 ने लिखा है-सेहतमंद रहने के लिए सबसे बढ़िया तरीका है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Buitengebieden से ली गई है।

chat bot
आपका साथी