फिल्मी स्टाइल में चोर ने पाकिस्तानी पुलिस को लगाया चूना, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

वीडियो देख ऐसा लगता है कि पुलिस वाले छिपे व्यक्ति को ही ढूंढ रहा है। वहीं पास के मकान के लोग चोर पुलिस की लुकाछिपी का वीडियो रिकॉर्ड करने में लगे हैं। तभी पुलिस वाले आरोपी को फोन करता है। उस समय आरोपी मोबाइल को ऑफ कर देता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 01:30 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 01:30 PM (IST)
फिल्मी स्टाइल में चोर ने पाकिस्तानी पुलिस को लगाया चूना, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
वीडियो देख ऐसा लगता है कि पुलिस वाले छिपे व्यक्ति को ही ढूंढ रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की है। इस वीडियो में पाकिस्तानी पुलिस ने एक बार फिर से फिल्मी स्टाइल में लोगों का खूब मनोरंजन करवाया है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि पाकिस्तान के किसी शहर की एक छत पर कुछ पुलिस वाले पतंगों को समेट रहे हैं। वहीं, एक आरोपी छत की दीवार के सहारे छज्जे पर छिपा बैठा है।

what happened in Rawalpindi during basant today 🤣 pic.twitter.com/Otl9je748u— Sir Saith Abdullah (@SaithAbdullah99) February 19, 2021

वीडियो देख ऐसा लगता है कि पुलिस वाले छिपे व्यक्ति को ही ढूंढ रहा है। वहीं, पास के मकान के लोग चोर पुलिस की लुकाछिपी का वीडियो रिकॉर्ड करने में लगे हैं। तभी पुलिस वाले आरोपी को फोन करता है। उस समय आरोपी मोबाइल को ऑफ कर देता है। यह देख वीडियो बनाने वाले दूर से कहते नजर आ रहे हैं। पीछे तो देख... पीछे तो देख। आरोपी व्यक्ति छज्जे पर लेटा रहता है। पाकिस्तानी पुलिस वाले आरोपी को ढूंढ नहीं पाते हैं। वीडियो बेहद ही हास्यास्पद है।

वीडियो में एक बच्चा यह कहते सुना जा रहा है कि मारा जाएगा नहीं बचेगा। इस पर उसकी मां कहती है कि नहीं मरेगा। बच जाएगा। हालांकि, वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस बल के बड़े अधिकारी महज औपाचारिकता निभा रहे हैं। दूसरी तरफ आरोपी पाकिस्तानी पुलिस से वाकिफ है। इसके लिए वह आराम से छज्जे पर पुलिस के जाने का इंतजार करता है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग पाकिस्तानी पुलिस की खूब मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में पाकिस्तानी मूल के अर्नाल्ड ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में खबर लिखे जाने तक 10 हजार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है और कुछ लोगों ने कमेंट कर पाकिस्तानी पुलिस की बचकानी हरकत पर तरस खाया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट अर्नाल्ड से ली गई है।

chat bot
आपका साथी