VIRAL VIDEO: अचानक पुल टूटा, बच गयी जान

अभी हाल ही में चीन में बने कांच के पुल के चटकने के बाद न्यूजीलैंड में भी एक पुल के टूटने की घटना सामने आयी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 12:24 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2015 12:28 PM (IST)
VIRAL VIDEO: अचानक पुल टूटा, बच गयी जान

अभी हाल ही में चीन में बने कांच के पुल के चटकने के बाद न्यूजीलैंड में भी एक पुल के टूटने की घटना सामने आयी है।

हॉक्स बे में बने होपू रुहीन ब्रिज उस समय अचानक टूट गया जब फ्रांस के चार पर्यटक इस पुल पर से गुजर रहे थे। पुल के टूटते ही चारों पर्यटक 8 मीटर की ऊंचाई से नदी में जा गिरे। फिलहाल चारों पर्यटक ठीक हैं उन्हें कोई गंभीर चोट नही आयी।

यह घटना 3 सितंबर की थी लेकिन इसका वीडियो एक महीने बाद 5 अक्टूबर को यू ट्यूब पर शेयर किया गया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

अनोखा ब्रिज, डर-डरकर पार करते हैं लोग

chat bot
आपका साथी