पुलिस से बचने को पहुंचा पुलिस के पास

बीजिंग। एक व्यक्ति ने अपने गांव में हुए एक झगड़े में दूसरे व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके बाद वह पिछले दो महीने से पुलिस से बचता घूम रहा था। आंखमिचौली के इस खेल में एक दिन थक हारकर उसने पुलिस से बचने के लिए एक नायाब युक्ति निकाली। इसके तहत उसने एक बेहतरीन सूट खरीदा। उसे पहनकर वह स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 30 May 2015 11:43 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 11:53 AM (IST)
पुलिस से बचने को पहुंचा पुलिस के पास

बीजिंग। एक व्यक्ति ने अपने गांव में हुए एक झगड़े में दूसरे व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया।

उसके बाद वह पिछले दो महीने से पुलिस से बचता घूम रहा था। आंखमिचौली के इस खेल में एक दिन थक हारकर उसने पुलिस से बचने के लिए एक नायाब युक्ति निकाली। इसके तहत उसने एक बेहतरीन सूट खरीदा। उसे पहनकर वह स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा।

वहां खुद को उद्यमी बताते हुए बताया कि उसे माफिया से जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उनसे बचने के लिए उसने पुलिस से आत्मरक्षा के उपाय पूछे। उसी कड़ी में जब पुलिस चेकिंग की स्थिति में खुद के भी बचने के उपाय पूछे तो पुलिस को शक हुआ। सख्ती करने पर उसने अपनी सच्चाई उजागर कर दी। लिहाजा उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।

chat bot
आपका साथी