यहां सिर पर फोड़ा जाता है नारियल

आस्था के नाम पर कई तरह के अनोखे रीति-रिवाज, पर्व-त्योहार तो भारत में आम है। लेकिन इसे तो वाकई भक्तों की अंधभक्ति ही कहा जायेगा। जहां ये भक्त भगवान को खुश करने के लिए चोटिल भी हो जाना पसंद करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के महालक्ष्मी

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2015 12:05 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2015 12:27 PM (IST)
यहां सिर पर फोड़ा जाता है नारियल

आस्था के नाम पर कई तरह के अनोखे रीति-रिवाज, पर्व-त्योहार तो भारत में आम है। लेकिन इसे तो वाकई भक्तों की अंधभक्ति ही कहा जायेगा। जहां ये भक्त भगवान को खुश करने के लिए चोटिल भी हो जाना पसंद करते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के महालक्ष्मी अम्मन मंदिर की यहां के लोगों की मान्यता है कि अगर पुजारी भक्त के सिर पर नारियल फोड़ दें तो स्वास्थ्य ठीक रहता है और भाग्य में वृद्धि होती है। इसमें पुरुष ही नही महिलायें भी काफी संख्या में होती हैं।

पढ़ें : नारियल के पेड़ से आती थी हंसने की आवाजें

पढ़ें : चीन में निभाया जाता है यह अनोखा रिवाज

कृष्णरायपुरम में बने इस मंदिर में प्रतिदिन काफी संख्या में भक्त आते हैं। नारियल से अक्सर भक्तों को काफी चोट भी लग जाती है। दर्द को कम करने के लिए नारियल फोडऩे के बाद तुरन्त सिर पर हल्दी का लेप लगाया जाता है।

कई बार चोट इतनी गंभीर हो जाती है कि डॉक्टर के पास जाना पड़ता है लेकिन फिर भी यह भक्त नारियल से लगी चोट का किसी से जिक्र तक नही करते हैं।

यहां 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नही जा सकते शौचालय

यहां शादी से पहले ही मां बनती है लड़कियां

chat bot
आपका साथी