Viral Video: 'मुड़-मुड़ के ना देख' इंटरनेट पर उल्लू का यह अंदाज, लोगों को कर रहा है कायल

Viral Video सोशल मीडिया पर एक उल्लू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह उल्लू अपनी गर्दन पूरी तरह घूमता हुआ नजर आ रहा है। पूरी ‌खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की मजेदार कहानी-

By Ashisha Singh RajputEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2022 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2022 03:24 PM (IST)
Viral Video: 'मुड़-मुड़ के ना देख' इंटरनेट पर उल्लू का यह अंदाज, लोगों को कर रहा है कायल
इस वीडियो में एक उल्लू अजीबोगरीब कारनामा करता हुआ नजर आ रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। उल्लू एक ऐसा पक्षी होता है, जिसे दिन से ज्यादा रात में ज्यादा साफ दिखाई देता है। उल्लू अपनी गर्दन पुरी तरह से घुमा सकता है। इनके कान बेहद सतर्क होते हैं। जिसके चलते जब भी रात में कोई शिकार यदि थोड़ी सी भी हरकत कर दे, तो इन्हें तुरंत पता चल जाता है। उल्लू दुनिया के लगभग सभी भागों में पाए जाते हैं। उल्लू के पैरों में टेढ़े नाखूनों वाली चार-चार अंगुलियां होती हैं, जिससे वे अपना शिकार करते हैं।

उल्लू ने देखते ही देखते पलट लिया अपना पूरा मुंह

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक उल्लू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक उल्लू अजीबोगरीब कारनामा करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में एक उल्लू दिखाई देता है। यह उल्लू मानों कैमरे को पोज दे रहा हो। तभी वह अचानक से अपनी गर्दन पूरी तरह से घुमाते हुए अपना मुंह पलट लेता है।

I see you.. 😅 pic.twitter.com/Mi690YJci7

— Buitengebieden (@buitengebieden) November 9, 2022

अल्लू का वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 'ब्यूटेनगीबिडेन' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 831 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 46 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 5340 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, मुड़-मुड़ के ना देख' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह! फ्री होकर देखने का क्या जबरदस्त अंदाज है।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'उल्लू का यह अंदाज देखकर मजा ही आ गया।'

यह भी पढ़ें- Viral Video: देखें क्या हुआ-जब फिरंगी बहू ने पहली बार सास के साथ मिलकर की प्याज की खेती...

यह भी पढ़ें- Viral Video: अपने संस्कार से नन्हीं बच्ची ने जीता लोगों का दिल, वायरल हो रहा दिल छूने वाला वीडियो

chat bot
आपका साथी