Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक स्केट बोर्ड क्या 9 सेकंड में खोज सकते हैं आप

अपने रोज के कामों की वजह से हमारा दिमाग काफी थक जाता है। इसलिए दिमाग को एक्टिव रखने के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना काफी फायदेमंद होता है। इसलिए हम आपके लिए एक बेहद मजेदार चैलेंज लाए हैं। इसमें आपको तस्वीर में छिपे एक स्केट बोर्ड को खोजना है वह भी मात्र 9 सेकंड के भीतर। चलिए देखें आप इसे हल कर पाते हैं या नहीं।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Publish:Mon, 08 Apr 2024 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2024 07:43 PM (IST)
Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक स्केट बोर्ड क्या 9 सेकंड में खोज सकते हैं आप
तस्वीर में छिपे स्केट बोर्ड को खोजकर दिखाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: इल्यूजन यानी भ्रम, हमारी आंखों का धोखा होता है। इसमें हम जो सोचते हैं और मानते हैं, वैसा कुछ नहीं होता। ऐसा ही एक ब्रेन टीजर है, ऑप्टिकल इल्यूजन। इसमें आपके सामने एक तस्वीर रखी जाती है, जो आपके दिमाग को भ्रमित करने का काम करती है। इस तस्वीर में जैसा दिख रहा होता है, वैसा होता नहीं। इसमें हमेशा कुछ न कुछ छिपा होता है, जिसे आप आसानी से खोज नहीं पाते हैं। इसलिए इसे हल करना बेहद मजेदार होता है।

इतना ही नहीं, ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह एक तरह की दिमागी एक्सरसाइज होती है, जिससे आपका दिमाग एक्टिव होता है। इस गेम को हल करने से आपकी ऑब्जरवेशनल स्किल भी मजबूत होती है। इसलिए आपको इसे रोज हल करना चाहिए और अगर रोज नहीं कर पाते हैं, तो भी हर कुछ समय में जरूर हल करने की कोशिश करनी चाहिए। आइए देखते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।

क्या है आज का चैलेंज?

आज के चैलेंज के लिए आपके सामने एक तस्वीर रखी गई है, जिसमें एक गराज का दृश्य दिखाई दे रहा होगा। इसमें कई सारी चीजें नजर आ रही होंगी, जैसे- गाड़ी, अलमारी, बक्से, टायर आदि, लेकिन जो नजर नहीं आ रहा है, वह है स्केट बोर्ड। आपको उसे ही खोजना है। इसके लिए आपके पास मात्र 9 सेकंड का समय है। अगर आपने यह चैलेंज सच में 9 सेकंड में पूरा कर लिया, तो मान लीजिएगा कि आपकी आंखें किसी चील से कम नहीं हैं।

क्या मिला इसका जवाब?

अगर आप अभी तक उस स्केट बोर्ड को नहीं खोज पाए है, तो कोई बात नहीं हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो दाईं ओर अलमारी के बगल में स्केट बोर्ड के पहिए नजर आएंगे। आप इसे आसानी से खोज पाएं, इसलिए हमने इसे मार्क कर दिया है।

Picture Courtesy: Bright Side

chat bot
आपका साथी