Optical Illusion: तस्वीर में छिपे 8 खरगोशों को खोज, कर सकते हैं अपनी ऑब्जरवेशन स्किल की परख

ऑप्टिकल इल्यूजन हल करने से आपका दिमाग एक्टिव बनता है। इससे आपका फोकस भी बेहतर होता है जिस कारण आपको बहेतर तरीके से सोचने में मदद मिलती है। इसे हल करने से चीजों को ऑब्जर्व करने की आपकी क्षमता भी बढ़ेगी। इसलिए हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज लेकर आए हैं। आइए देखते हैं क्या है वह।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Publish:Sat, 20 Apr 2024 04:25 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2024 04:25 PM (IST)
Optical Illusion: तस्वीर में छिपे 8 खरगोशों को खोज, कर सकते हैं अपनी ऑब्जरवेशन स्किल की परख
क्या तस्वीर में छिपे खरगोश खोज पाए आप

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन हल करना कितना मजेदार होता है, यह आप तभी समझ पाएंगे, जब आपने पहले कभी इसे हल किया हो। इसे हल करने के लिए आपको काफी फोकस की जरूरत होती है क्योंकि यह दिमाग को भ्रमित करता है। इसलिए इसे सॉल्व करने के लिए आपको काफी ध्यान लगाना पड़ता है। इसमें आपकी आंखों को कुछ और नजर आता है, लेकिन हकीकत कुछ और होती है। इसलिए इसे हल करने से आपका दिमाग एक्टिव बनता है और आप इसकी मदद से अपनी ऑब्जरवेशन स्किल को भी परख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।

क्या है आज का चैलेंज?

आज का चैलेंज काफी मुश्किल हो सकता है। अगर आप नियमित ऑप्टिकल इल्यूजन हल करते हैं, तो भी इसे हल करना आपके लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है। आज के चैलेंज के लिए आपके सामने एक तस्वीर रखी गई है, जिसमें आपको एक आदमी कहीं बाहर खड़ा नजर आ रहा होगा। इस तस्वीर में सिर्फ वह आदमी नहीं है, बल्कि 8 खरगोश भी हैं, जो आपकी नजरों से छिपे हुए हैं। आपको उन्हीं छिपे हुए खरगोशों को खोजना है। इन्हें खोजने के लिए आपको अपने दिमाग को खूब दौड़ाना पड़ेगा। हां, इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको बस 12 सेकंड का समय मिलेगा। चलिए शुरू हो जाइए, देखते हैं आप इसे हल कर पाते हैं या नहीं।

मिला इसका जवाब?

अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन हल करने में महारथ हासिल है, तब तो आप इसे आसानी से हल कर चुके होंगे, लेकिन अगर आपको वे छिपे हुए खरगोश नहीं मिले हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको सभी खरगोश उस आदमी के आस-पास ही दिखेंगे। आपकी आसानी के लिए हमने उन्हें मार्क भी कर दिया है।

Picture Courtesy: Playbuzz

chat bot
आपका साथी