Optical Illusion: 10 सेकेंड में ढूंढें जल की रानी 'मछली', आपको दिखी क्या?

Optical Illusion ऑप्टीकल इल्यूजन में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए दिमाग काफी तेजी से काम करता है जिससे उसकी क्षमता और भी बढ़ती है। कुछ लोगों को ऑप्टीकल इल्यूजन सॉल्व करना काफी पसंद होता है और वो इसे एक चैलेंज की तरह लेते हैं। आप भी कोशिश करें।

By Ritu ShawEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 05:06 PM (IST)
Optical Illusion: 10 सेकेंड में ढूंढें जल की रानी 'मछली', आपको दिखी क्या?
Optical Illusion: 10 सेकेंड में ढूंढें जल की रानी 'मछली', आपको दिखी क्या?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: अपने शरीर को फिट रखने के लिए तो आप रोज ही कसरत करते होंगे। लेकिन आज हम आपके दिमाग की कसरत कराने के लिए एक नया तरीका लाए हैं। जी हां, हम आपके लिए एक नया चैलेंज लेकर आए हैं, जिससे आपको खुद को भी यह पता लग जाएगा कि आपका दिमाग कितनी तेजी से काम करता है, साथ ही आपकी नजर कितनी पारखी है इसका भी अंदाजा लग जाएगा। ऑप्टीकल इल्यूजन यानी एक ऐसा गेम जिसमें आपके दिमाग और नजर की एक परीक्षा ली जाती है।

ऑप्टीकल इल्यूजन में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए दिमाग काफी तेजी से काम करता है, जिससे उसकी क्षमता और भी बढ़ती है। कुछ लोगों को ऑप्टीकल इल्यूजन सॉल्व करना काफी पसंद होता है और वो इसे एक चैलेंज की तरह लेकर सीमित समय में सुलझाने की कोशिश करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन के बढ़ते क्रेज की वजह से ही इंटरनेट पर फिजिकल, फिजियोलॉजिकल और कॉग्निटिव जैसे इल्यूजन आसानी से मिल जाते हैं। अगर आपने पहले कभी इस तरह के पहेली को हल नहीं किया है तो आज हम आपके लिए ऐसा ही एक सवाल लेकर आए हैं, जिसमें आपके तेज दिमाग और बारीक नजर की परीक्षा ली जाएगी।

आज के ऑप्टीकल इल्यूजन में हम आपके लिए जो तस्वीर लाए हैं, इसमें आपको लाल रंग की टहनियों पर मौजूद मछलियों को ढूंढना है। जी हां, आप सोच रहे होंगे की मछलियां तो थोड़ी बड़ी होती हैं और पानी के अंदर तैरती हैं। लेकिन यहीं तो एक्टिविटी है। आपको इस तस्वीर में दी गई एक मछली को ढूंढना है और वो भी 10 सेकेंड के अंदर। अगर आपको नहीं मालूम हो तो बता दें, मछली हर आकार की होती है। इस जलजीव की अलग-अलग प्रजाती होती है और यह आपको 10 mm से लेकर 40 feet तक के आकार में मिल सकती है। इसलिए मछली के आकार को दिमाग में रखकर इसे ढूंढने की कोशिश न करें वरना आप हार भी सकते हैं।

यह रही मछली

अगर आप अपनी आंखों और दिमाग पर काफी जोर देने के बाद भी आप इस तस्वीर में छिपी मछली को नहीं ढूंढ सके हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। नीचे दी गई तस्वीर में बांई ओर देखें, आपको पीले रंग की मछली नजर आएगी, जिसकी आंखें देखी जा सकती हैं।

अगली बार फिर से कोशिश करें और ऑप्टीकल इल्यूजन को सुलझाने के जरिए अपने दिमाग और नजर की कसरत करते रहें।

Pic Credit- Best Quiz (YouTube)

chat bot
आपका साथी